बिहार में एक और पुल गिरा, बीते 11 दिनों में 5वीं ऐसी घटना
मधुबनी (बिहार) में शुक्रवार को भूतिया नदी पर एक निर्माणाधीन पुल ढह गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, भारी बारिश के कारण पानी के तेज़ बहाव से यह पुल ढह गया। दरअसल, प्रदेश में बीते 11-दिनों में पुल ढहने की यह 5वीं ऐसी घटना है। इससे पहले अररिया, सिवान, मोतिहारी और किशनगंज में पुल ढह गए थे।