बिहार में एक और पुल गिरने के तेजस्वी के दावे पर अधिकारी ने कहा- यह अस्थाई संरचना थी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "बिहार के पूर्वी चंपारण में आज फिर एक पुल और गिरा।" पूर्वी चंपारण के ज़िलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने इस पर कहा कि यह पुल या पुलिया नहीं बल्कि अस्थाई संरचना थी जो बारिश में बह गई। बकौल जोरवाल, नाले पर बनी यह संरचना कुछ फीट लंबी थी।