बिहार में एक दिन में 5 पुल गिरे, सीएम ने अधिकारियों को दिए मेंटेनेंस पॉलिसी बनाने के निर्देश
बिहार में बुधवार को सिवान में गंडकी नदी पर बने 3 और छपरा में धमही नदी पर बने 2 पुल ढह गए। प्रदेश में लगातार पुल गिरने की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलों के रखरखाव को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को इसे लेकर मेंटेनेंस पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं।