बिहार में एक दिन में डूबने से अलग-अलग जगह 10 लोगों की हुई मौत, आकाशीय बिजली से 4 की मौत
बिहार में बुधवार का डूबने की अलग-अलग घटनाओं में 2 छात्राओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें सीतामढ़ी के 2, पश्चिम चंपारण के 2, दरभंगा के 2, कटिहार के 2 और जमुई व गोपालगंज के 1-1 लोग शामिल हैं। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और नवादा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।