बिहार में एक साथ 1.20 लाख शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, 27 मई से शुरू होगी प्रक्रिया
'न्यूज़-18' के मुताबिक, बिहार में शिक्षा विभाग ने एक साथ 1,20,738 शिक्षकों का ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया 27 मई से शुरू की जाएगी और इसे पूरी तरह से सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित किया जाएगा। वहीं, इस ट्रांसफर प्रक्रिया में वे सभी शिक्षक शामिल होंगे जिन्हें पहले ही ज़िला आवंटन हो चुका है।