बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों का गला काटकर की गई हत्या की कोशिश, 3 की हुई मौत
बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार रात घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के 4 लोगों का गला काट दिया जिसमें दंपति व उनके एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बदमाशों ने सो रहे परिवार पर हमला किया और बाद में उनके चेहरे पर ऐसिड डालकर भाग गए।