बिहार में ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुए हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए हमले के मामले में गोपालगंज (बिहार) पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, शुरुआती जांच में सामने आया कि हमला पुरानी रंजिश और ज़मीन विवाद के चलते किया गया। वहीं, पटना एम्स में भर्ती विजेंद्र नाथ की हालत अब खतरे से बाहर है।