बिहार में ऑपरेशन सिंदूर के दिन जन्मी बच्ची का नाम माता-पिता ने रखा 'सिंदूरी'
बिहार के कटिहार में एक दंपति ने अपनी नवजात बेटी का नाम 'सिंदूरी' रखा है। दंपति का कहना है कि जिस दिन 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया गया उसी दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान पर यह शुरुआती विजय और उसी दिन बेटी का जन्म दोनों ही विषय हमारे परिवार के लिए गौरव का विषय हैं।"