बिहार में कोचिंग संचालन को लेकर बने नए नियम, हर संस्थान को देना होगा छात्रों का पूरा डेटा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मंगलवार को X पर लिखा, "सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों का विवरण संबंधित ज़िला-प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।" मुख्यमंत्री ने लिखा, "स्कूलों-कॉलेजों के लिए निर्धारित शिक्षण समय में कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं होना चाहिए।"