बिहार में कंपनी खोलना जीवन का सबसे खराब फैसला: सेमीकंडक्टर स्टार्टअप के CEO
बिहार की पहली सेमीकंडक्टर कंपनी सुरेश चिप्स ऐंड सेमीकंडक्टर के सीईओ चंदन राज ने कहा है कि बिहार में फर्म खोलना उनके जीवन का सबसे खराब फैसला है। बिहार को 'फ्रस्ट्रेशन की धरती' बताते हुए उन्होंने कहा, "बिहार सरकार शायद सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को समझती नहीं है।" बकौल चंदन, स्थानीय गुंडों के धमकाने पर पुलिस कोई मदद भी नहीं करती है।