बिहार में कैफे में बैठे बीजेपी नेता की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
सीतामढ़ी (बिहार) में बुधवार रात को बदमाशों ने कैफे में बैठे बीजेपी नेता 35 वर्षीय राजेश कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कोआही मंडल के अध्यक्ष रह चुके राजेश वर्तमान में बीजेपी से जुड़े हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, राजेश के परिवार का कुछ लोगों से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था।