बिहार में महिलाओं के कपड़े पहनकर आए बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर लूटे ₹23.64 लाख

बिहार के मुज़फ्फरपुर में एसबीआई के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ₹23.64 लाख लूट लिए हैं। शनिवार तड़के हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश बदमाश महिलाओं की कुर्ती-सलवार पहने हुए नज़र आए। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने सीसीटीवी पर स्प्रे करने के बाद एटीएम को गैस कटर से काटकर लूट को अंजाम दिया।

Load More