बिहार में कार से घूम-घूमकर बंद फ्लैट में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टमाइंड गिरफ्तार
पटना (बिहार) पुलिस ने बंद फ्लैट में चोरी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है जो कार से घूम-घूमकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है और चोरी के ₹2.12 लाख, ज़ेवर, पुराने नोट और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है। अन्य चोरों की तलाश जारी है।