बिहार में कॉलेज के समय के प्रेमी संग भागी विवाहिता, 'मुझे मेरी बीवी चाहिए' कहकर रोता दिखा पति
बेगूसराय (बिहार) में एक विवाहिता अपने कॉलेज के समय के प्रेमी संग फरार हो गई जिसे लेकर उसके पति ने खूब हंगामा किया है। महिला का पति 'मुझे मेरी बीबी चाहिए, मुझे कोई और नहीं चाहिए' कहकर चिल्लाता रहा जिसका वीडियो सामने आया है। महिला के मुताबिक, पति उसे प्रताड़ित करता था इसलिए उसने अपने दोस्त से शादी कर ली।