बिहार में कोसी नदी में पलटी 12 लोगों से भरी नाव; एक की मौत, कई लापता

बिहार के दरभंगा ज़िले में बुधवार सुबह कोसी नदी में करीब 12 लोगों से भरी नाव पलट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 7 लोग तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग लापता हैं। सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

Load More