बिहार में किसान के खेत में उगे 'कलश' जैसे दिखने वाले कई जिमीकंद
पूर्णिया (बिहार) में पलटन ऋषि नामक एक किसान के खेत में 'कलश' जैसे दिखने वाले कई जिमीकंद (ओल) उगे हैं जिसका वीडियो सामने आया है। किसान ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसी आकृति के जिमीकंद देखे हैं। बकौल किसान, उन्होंने ₹90,000 की लागत से एक एकड़ खेत में जिमीकंद की खेती की है।