बिहार में करीब 3,000 लैब टेक्नीशियन की जल्द होगी बहाली
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया है कि प्रदेश में शीघ्र ही 2,969 लैब टेक्नीशियन की बहाली होगी। मंत्री ने कहा, "इसकी जानकारी बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है और आयोग योग्य अभ्यर्थियों की चयन प्रकिया जल्द पूरी कर लेगा।" बकौल मंत्री, इससे युवाओं को रोज़गार मिलेगा व विभाग की गुणवत्ता में और बढ़ोतरी होगी।