बिहार में कल से शुरू होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा, BPSC ने जारी किए नियम
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 19 से 22 जुलाई तक होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नियम जारी किए हैं। बीपीएससी के मुताबिक, अभ्यर्थी परीक्षा से 2 घंटे पहले फोटो पहचान पत्र के साथ केंद्र पर पहुंचें, उनके ऐडमिट कार्ड पर बार कोड छपा होना चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की अनुमति नहीं है।