बिहार में कल होगी NDA विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में कल (मंगलवार) शाम 4 बजे पटना में एनडीए विधायकों की बैठक होगी जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान होगा। बकौल रिपोर्ट्स, 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद पद से इस्तीफा दे सकते हैं।