बिहार में खेतों के बीच बनाए गए अनोखे पुल को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं लोग
अररिया (बिहार) में खेतों के बीच बनाए गए अनोखे पुल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं जिसका वीडियो सामने आया है। इस पुल के दोनों तरफ सड़क नहीं बनाई गई है। राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग ने कहा है, "यह पुलिया दुलारदाई नदी पर बनाई गई है और यह 3.2-किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का हिस्सा है।"