बिहार में खुद को अविवाहित बताकर सरकारी टीचर बनी महिला, पति ने शिक्षा विभाग से की शिकायत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) की एक बीपीएससी शिक्षिका के खिलाफ उनके पति और ससुरालवालों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की है। पति के अनुसार, उनकी 2022 में शादी हुई थी और 2023 में शिक्षिका ने खुद को अविवाहित बताकर सरकारी नौकरी हासिल की। बकौल पति, नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका ने दूरी बना ली और उन्हें साथ रखने से इनकार कर दिया।