बिहार में खुलेंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज

बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल खोले जाने को मंज़ूरी दी। यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश के किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा ज़िलों में खुलेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया।

Load More