बिहार में खेसारी लाल का गाना नहीं बजाने पर 50 लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

छपरा (बिहार) के अजायबगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने को लेकर मोहल्लेवालों ने बारातियों से मारपीट की। करीब 50 लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दूल्हे की कार समेत अन्य गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Load More