बिहार में खड़े ऑटो को ट्रक ने उड़ाया, बच्चे का मुंडन करवा लौट रहे परिवार के 4 लोगों की हुई मौत
भोजपुर (बिहार) में गुरुवार तड़के सड़क पर खड़े एक पिकअप ऑटो को तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार के लोग बच्चे का मुंडन करवाकर गुप्ता धाम से लौट रहे थे।