बिहार में खड़े ट्रक में जा घुसी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पटना से अररिया जा रही एक बस शनिवार सुबह एनएच-27 पर खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार चालक-खलासी समेत सभी यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया। यात्रियों के मुताबिक, खलासी और चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। बकौल खलासी, चालक को नींद आ गई थी।