बिहार में गंगा नदी में डुबकी लगाते समय तेज़ बहाव में बही महिला, 10 दिन बाद UP में मिली
बक्सर (बिहार) से गंगा की तेज़ धारा में बह गईं 55 वर्षीय सुनैना देवी नामक महिला 10 दिन बाद बलिया (उत्तर प्रदेश) में जीवित मिली हैं। वह बहते हुए खेत में बनी एक झोपड़ी तक पहुंच गईं थी लेकिन चारों ओर बाढ़ के पानी में फंसी रहीं। पूजा-पाठ करने के बाद डुबकी लगाते वक्त वह बह गई थीं।