भागलपुर (बिहार) के पीरपैंती में एक पुल गिर गया है। पीडब्ल्यूडी ने बाबूपुर-बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच इस पुल का निर्माण 2 साल पहले करवाया था। बकौल रिपोर्ट्स, पुल के गिरने से प्रखंड मुख्यालय से लोगों का संपर्क टूट गया और आवागमन बाधित हो गया है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण भागलपुर में बाढ़ की स्थिति है।