बिहार में ग्रैजुएट छात्राओं को CM का तोहफा, बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत ₹700 करोड़ जारी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना' के तहत ग्रैजुएट छात्राओं के लिए ₹700 करोड़ की रकम जारी कर दी है। शिक्षा विभाग के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जारी इस रकम से लगभग 1.40 लाख स्नातक छात्राओं को फायदा मिलेगा और हर छात्रा के खाते में सीधे ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि जाएगी।