बिहार में गला रेतकर की गई युवक की हत्या, लाइब्रेरी की छत पर मिला शव
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और रविवार सुबह युवक का शव एक पुरानी लाइब्रेरी की छत से बरामद हुआ। युवक अविवाहित था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं, घटना के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी भी की।