बिहार में चाकू मारे जाने के बाद लड़के की बाहर निकली आंत को कपड़े से बांधकर अस्पताल पहुंचे परिजन
बेतिया (बिहार) में आपसी रंज़िश में हाल ही में 15-वर्षीय लड़के को चाकू मारे जाने से उसकी आंत बाहर निकल गई जिसके बाद उसके परिजन आंत को कपड़े से बांधकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित की 4 घंटे तक सर्जरी हुई जिसके बाद उसकी जान बची। बकौल डॉक्टर, शख्स की आंत में 5-6 बड़े कट लगे थे।