बिहार में चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं का बढ़ाया मानदेय
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा एलान करते हुए आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय ₹7,000 से बढ़ाकर ₹9,000 और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,500 कर दिया है। मुख्यमंत्री ने X पर लिखा, "इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा व समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर होंगी।"