बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में होगा बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग शुरू कर रहा विशेष जांच
चुनाव आयोग ने बिहार में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की है। आयोग का यह कदम राज्य की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने, अपात्र नामों को हटाने और सभी पात्र नागरिकों का नाम शामिल करने की दिशा में उठाया गया है। प्रदेश में इस तरह का अंतिम गहन पुनरीक्षण वर्ष-2003 में हुआ था।