बिहार में चोर ने मंदिर में पहले मां दुर्गा को किया प्रणाम, फिर उतार लिया गले से गहना

बिहार के मुंगेर में एक मंदिर से देवी मां के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखा कि चोर ने पहले मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर मुड़कर आगे-पीछे देखने के बाद उसने बैरिकेड लांघकर मूर्ति के गले से गहना चुरा लिया।

Load More