बिहार में चरवाहे की सूझबूझ से टला रेल हादसा, गमछा लहराकर ट्रेन को रुकवाया
बिहार के मुंगेर में सोमवार को एक चरवाहे की सूझबूझ से एक मेमू पैसेंजर ट्रेन रेल हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, चरवाहे ने धंसी हुई रेल पटरी देखने के बाद गमछा लहराकर ट्रेन को रुकने का इशारा किया था। घटना के चलते इस रूट पर करीब 50 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।