बिहार में चलती ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरने के बाद प्लैटफॉर्म पर घिसटती रही महिला
बिहार के गया रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय नीचे गिरने के बाद एक महिला प्लैटफॉर्म पर कई मीटर तक घिसटती नज़र आ रही है। वीडियो में महिला को आरपीएफ जवान बचाता हुआ दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में महिला को थोड़ी चोटें भी आई हैं।