बिहार में चलती बस के नीचे कूदकर बुज़ुर्ग ने की खुदकुशी, सामने आया वीडियो
गया (बिहार) में शुक्रवार शाम एक बुज़ुर्ग ने चलती बस के नीचे कूदकर खुदकुशी कर ली। सामने आए एक वीडियो में सड़क किनारे खड़ा बुज़ुर्ग बस के आते ही उसके पिछले वाले पहिए के नीचे कूदता दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई व इस हादसे में बस चालक की कोई गलती नहीं है।