बिहार में जितिया पर्व पर एक ही दिन में डूबने से 20 से अधिक लोगों की हुई मौत
बिहार में बुधवार को जितिया पर्व के दौरान डूबने की अलग-अलग घटनाओं में कम-से-कम 24 लोगों की मौत हो गई। इनमें औरंगाबाद ज़िले में 8 बच्चों की मौत, सारण ज़िले में 5 बच्चों, कैमूर ज़िले में 4 बच्चों और मोतिहारी ज़िले में 5 लोगों की मौत शामिल है। वहीं, पटना और रोहतास में भी 1-1 बच्चे की मौत हुई है।