बिहार में जीतन राम मांझी की समधन पर चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला, लड़ रही हैं चुनाव
गयाजी (बिहार) के बाराचट्टी विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी और 'हम' पार्टी की विधायक ज्योति मांझी पर चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर ईंट-पत्थरों से हमला हुआ है। हमले में ज्योति मांझी के सीने पर चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि वह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन हैं।