बिहार में ज़मीन रिपोर्ट के बदले ₹30,000 की घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए सीओ व नाज़िर

मधुबनी (बिहार) में निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को रहिका अंचल अधिकारी (सीओ) अभय कुमार और नाज़िर आदित्य कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों को ₹30,000 की घूस लेते पकड़ा गया। दोनों ने निबंधन कार्यालय में खरीद-बिक्री रोक सूची से ज़मीन हटाने के नाम पर शख्स से ₹1 लाख से ज़्यादा की घूस मांगी थी।

Load More