बिहार में जाल में फंसी 4 आंख वाली मछली, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
बिहार के पूर्वी चंपारण में एक तालाब से चार आंखों वाली एक दुर्लभ मछली मिली है। लगभग 4 किलो वजन वाली इस मछली के मिलने की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में फैली इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तालाब के मालिक ने कहा, "अपनी ज़िंदगी में मैंने पहली बार ऐसा अजूबा देखा है।"