बिहार में ज़हरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 24; तेजस्वी बोले- यह हत्या है
बिहार में ज़हरीली शराब पीने से हुई मौतों का आंकड़ा 20 के पार हो गया है। डीजीपी आलोक राज ने बताया कि ज़हरीली शराब से सिवान में 20 और सारण में 4 मौतें हुई हैं। वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे 'हत्या' बताते हुए कहा, "शराबबंदी के बावजूद हर चौक-चौराहों पर शराब उपलब्ध है...इन हत्याओं का दोषी कौन है?"