बिहार में जज का आदेश, 'थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया जाए पेश'
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के विशेष पॉक्सो कोर्ट के जज ने बुधवार को एक थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया है। थानेदार के खिलाफ गैर ज़मानती वॉरंट भी जारी किया गया है। दरअसल, कोर्ट ने पॉक्सो ऐक्ट के एक मामले में 8 साल बाद भी जांच नहीं पूरी करने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ ऐक्शन लिया है।