बिहार में जन्माष्टमी पर कृष्ण बने बच्चे ने माला का मोती निगला, दम घुटने से हुई मौत
रोहतास (बिहार) के कोचस प्रखंड में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे 6-वर्षीय आर्यन यादव की मोती निगलने से मौत हो गई। खेलते समय बच्चे ने गले से माला निकालकर एक मोती निगल लिया, जो उसकी सांस की नली में फंस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों के अनुसार दम घुटने से उसकी मौत हो गई।