बिहार में जनरल मेडिकल ऑफिसर के 600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
बिहार में जनरल मेडिकल ऑफिसर के 667 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in/recruitment पर 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का वेतनमान ₹9,300-₹34,800 और ग्रेड पे ₹5,400 होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।