बिहार में जल्द भरे जाएंगे कृषि विभाग में रिक्त पड़े 1000 पद
पटना (बिहार) स्थित कृषि भवन सभागार में सोमवार को सहायक निदेशक स्तर के 28 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कृषि विभाग में रिक्त पड़े 1000 पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 2000 नए पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी निकाला जाएगा।