बिहार में जहानाबाद में महिला सिपाही ने बैरक में लगाई फांसी, 1 माह में सुसाइड की तीसरी घटना
जहानाबाद (बिहार) के मंडल कारा में तैनात एक महिला सिपाही ने बुधवार को बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कटिहार निवासी 27 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शिवानी पिछले 1 साल से मंडल कारा में तैनात थी। जहानाबाद में पुलिस विभाग में पिछले एक माह में यह तीसरी घटना है।