बिहार में टीआरई-3 के कदाचार मुक्त आयोजन के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई हैं?
बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 19-21 जुलाई तक एक पाली में और 22 जुलाई को दो पालियों में होगी। इस बार हर पाली के लिए प्रश्न-पत्र के कई सेट तैयार किए जाएंगे। वहीं, कौनसा सेट किस केंद्र पर जाएगा, इसकी जानकारी परीक्षा के दिन सिर्फ ज़िलाधिकारियों को दी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे।