अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया है। जींस और टी-शर्ट पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सीके अनिल ने चार्ज संभालते ही यह आदेश जारी किया। नए निर्देश में स्कूल परिसर में डीजे और डिस्को एक्टिविटीज़ पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।