बिहार में टीचर के पति ने स्कूल में घुसकर की हेडमास्टर की धुनाई, कुर्सी से उन्हें नीचे गिराया

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक शिक्षिका के पति ने मध्य विद्यालय में घुसकर हेडमास्टर की पिटाई कर दी है। हेडमास्टर के मुताबिक, शिक्षिका के स्कूल नहीं आने पर उसकी हाज़िरी काटी थी जिसको लेकर पहले शिक्षिका ने उनसे दुर्व्यवहार किया और फिर अपने पति को बुलाया। बकौल हेडमास्टर, आरोपी ने बाइक से उनकी कुर्सी को टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया।

Load More