बिहार में टूटा एक और पुल, गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल पिलर धंसने से ढहा
सिवान (बिहार) में गंडक नहर पर बना करीब 30 फीट लंबा एक पुल शनिवार सुबह अचानक टूट गया जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, बीते दिनों नहर की सफाई के दौरान मिट्टी की कटाई किए जाने से पुल के पिलर कमज़ोर हो गए थे। बीते दिनों अररिया में एक पुल उद्घाटन से पहले ही टूट गया था।